{"_id":"3-51043","slug":"Agra-51043-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघा बार्डर से शुरू हो भारत-पाक की विन्टेज रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघा बार्डर से शुरू हो भारत-पाक की विन्टेज रैली
Agra
Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। विन्टेज कार रैली में पाकिस्तान से शिरकत करने आए पाकिस्तान विंटेज कार क्लब के अध्यक्ष मोहसिन इकरम की तमन्ना है कि भारत और पाकिस्तान के विन्टेज कार क्लब मिलकर कार रैली निकालें। बाघा बार्डर से रैली शुरू हो, जिससे रिश्तों पर जमी बर्फ पिघल सके।
पाकिस्तान से खासतौैर से सैफई महोत्सव की विन्टेज कार रैली में प्रतिभाग करने आए हैं मोहसिन इकरम। इकरम ने बताया कि वह इसके पहले तीन दफा भारत आ चुके हैं। तीनों ही बार वह विन्टेज कार रैलियों में ही भाग लेने आए हैं। भारत तो अपने घर जैसा लगता है। उन्होंने विन्टेज कार रैली के रूट को बहुत सराहा। कहा, शोरगुल से दूर यमुना एक्सप्रेस वे पर अपने दोस्त राजवंत ग्रेवाल के साथ रैली में भाग लेने का अनुभव बेहद सुखद लग रहा है।
उन्होंने बताया कि उनके पास भी कई क्लासिक कार और मोटरसाइकिलों का कलेक्शन है। उन्होंने पाकिस्तान में 1987 में विन्टेज कार क्लब की स्थापना की थी। तभी से पाकिस्तान में क्लासिक कारों के शौकीन लोगों को अपने साथ जोड़कर रैलियां निकालते हैं। उन्होंने बताया कि विन्टेज कारों का शौक ही उन्हें भारत ले आता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत-पाक की विन्टेज कार रैली के लिए कई प्रयास किए। उन्हें उम्मीद है कि उनका सपना जल्द पूरा होगा।