{"_id":"3-51036","slug":"Agra-51036-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन से तैयार होता था डीजल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन से तैयार होता था डीजल
Agra
Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछनेरा। क्षेत्र में काले तेल का काला ‘खेल’ जोरों पर चल रहा है। इसके तार समीपवर्ती जनपद मथुरा से मिले हुए हैं। रिफाइनरी क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले काले तेल का काला कारोबार आगरा तक फैला हुआ है। शुक्रवार को पुलिस ने सांधन गांव में छापा मारकर काले तेल का गोदाम पकड़ लिया। यहां केरोसिन से डीजल बनाया जाता था। पुलिस ने मौके से 250 लीटर डीजल, पांच लीटर नेफ्ता समेत भारी मात्रा में माल बरामद किया है। वहीं इस कार्रवाई के दौरान तेल माफिया फरार हो गया। टीम ने गोदाम को सील कर दिया है।
गांव सांधन में काले तेल के काले कारोबार से संबंधित जानकारी एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को दी गई थी। इस पर उन्होंने एसडीएम एमपी सिंह को इसकी जानकारी दी। एसडीएम के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग के अधिकारी, कानूनगो और पुलिस ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान मौके से 19 खाली ड्रम, एसिड, नेफ्ता समेत काफी मात्रा में माल बरामद हुआ। टीम को ग्रामीणों ने बताया कि यहां केरोसिन से डीजल तैयार किया जाता है। उक्त गोदाम वर्षों से संचालित है तथा तेल माफिया के तार मथुरा जनपद से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गोदाम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।