फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यमुना में प्रदूषण देख चढ़ा कमिश्नर का पारा

यमुना में प्रदूषण देख चढ़ा कमिश्नर का पारा

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। यमुना में बढ़ते प्रदूषण और शहर में खड़ी हो रही पेयजल किल्लत को देखते हुए बुधवार को मंडलायुक्त ने जलकल विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यमुना प्रदूषण पर नाराजगी जताई। साथ ही आगरा से दिल्ली के बीच फैक्ट्रियों पर छापे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को मंडलायुक्त मंजीत सिंह ने जीएम जलकल आलोक शर्मा, अपर नगर आयुक्त केपी त्रिपाठी, सचिव राजेंद्र आर्य और जल निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ जलकल विभाग पहुंचे। यहां काला पानी देखकर मंडलायुक्त का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। जलकल विभाग के अधिकारियों ने प्रदूषण का कारण इंडस्ट्रियल वेस्ट बताते हुए जल शोधन में आ रही परेशानी की बात कही। इस पर मंडलायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश जारी किए आगरा से लेकर दिल्ली तक के बीच जो फैक्ट्रियां नदी को प्रदूषित कर रही हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो। इसके लिए टीम बनाकर छापेमारी की जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दीपावली से पहले से ही यमुना जल दूषित हो चुका है। इस बीच तीन चार दिन पानी ठीक हुआ था उसके बाद हालात और खराब हो गए। वर्तमान में यमुना का पानी एकदम काला है। लहर बनने पर इसमें सफेद झाग हो जाता हैं। ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया है। जलकल विभाग के अफसरों ने आलाधिकारियों को पत्र लिखकर खतरे से अवगत कर दिया था। उनका कहना था कि यदि यही हालात रहे तो आगे शहर में पानी की सप्लाई करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed