{"_id":"3-48956","slug":"Agra-48956-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज खोलेगा आरटीओ की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज खोलेगा आरटीओ की पोल
Agra
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। शहर में धड़ल्ले से अवैध और डग्गामार वाहन चल रहे हैं। परिवहन मंत्री सहित अफसरों की चेतावनी के बाद भी आरटीओ डग्गेमार वाहनों पर लगान नहीं लगा सका है। ऐसे में रोडवेज अधिकारियों ने मंडलायुक्त के निर्देश पर शहर के मुख्य चौराहे भगवान टाकीज पर डग्गेमार और अवैध वाहनों की वीडियोग्राफी करा ली है। रोडवेज अधिकारी इस सीडी को मंडलायुक्त को सौंपेंगे।
यूपी रोडवेज घाटे में दौड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि घाटे का बड़ा कारण शहर में संचालित अवैध और डग्गेमार वाहन हैं। इसकी शिकायत परिवहन मंत्री से भी की जा चुकी है। इसके बाद मंत्री ने आरटीओ को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। आरटीओ की सुस्ती के बाद रोडवेज अधिकारियों ने इसकी शिकायत कुछ दिनों पहले ही मंडलायुक्त से एक बैठक में की थी। बैठक में ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ ने शहर में डग्गेमार वाहनों का संचालन होने से साफ इंकार कर दिया। इस पर मंडलायुक्त ने वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना ने गुपचुप तरीके से भगवान टाकीज चौराहे की वीडियोग्राफी करा ली है। सीडी में एमपी और डग्गेमार वाहनों से पैसा वसूलकर उन्हें खड़ा कराया जाना, रोडवेज बसों को क्रेन से खींच कर यातायात लाइन में डाल दिया जाना और ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान से पहले ही मामला रफा-दफा कर दिया जाना कैद हो चुका है। नीरज सक्सेना का कहना है कि सीडी को जल्द ही मंडलायुक्त को सौंप दिया जाएगा।