फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सजाए थे चौराहे, आज मिलेंगे पुरस्कार

सजाए थे चौराहे, आज मिलेंगे पुरस्कार

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। देशप्रेम के जोश और जज्बे के साथ 15 अगस्त को सबसे बड़े राष्ट्रगान में शामिल होने के लिए लोगों को रोकने और चौराहे सजाने वाले प्रतिभागियों को आज पुरस्कृत किया जाएगा। अमर उजाला कार्यालय में शाम तीन बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ डा. रूपेश कुमार और वरिष्ठ चिकित्सक डा. आरएस पारीक विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सीए, संदेश जैन, आगरा कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के राजेश गोयल, एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट अनिल शर्मा, संपादक राजेंद्र त्रिपाठी, महाप्रबंधक अभय अशोक सरवटे के निर्णायक मंडल ने सजावट, जन-गण-मन का गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोगों की भागीदारी के आधार पर विजेताओं का चयन किया। निर्णय के लिए लोगों से चौराहों पर किए गए कार्यक्रमों की फोटो या वीडियो मांगी गई थी। विजेताओं का चयन इन्हीं प्रविष्टियों में से किया गया।
विज्ञापन

इसमें रूई की मंडी चौराहा प्रथम, घटिया आजम खां को द्वितीय, कर कुंज चौराहा तृतीय रहा। इसके अलावा शहीद स्मारक, सेंट जोंस, सूर सदन, मंडी सईद खां, भगवान टाकीज, सिकंदरा चौराहा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, सुल्तानगंज की पुलिया सांत्वना पुरस्कार के लिए चुनी गईं। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सीए ने सभी विजेताओं से अमर उजाला कार्यालय पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed