Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ‘गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो’

‘गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो’

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। गोवर्धन पूजा शहर में धूमधाम से हुई। मंदिरों और घरों में गोवर्धन की स्थापना करके पूजा-अर्चना की गई। पथवारी, गुदड़ी मंसूर खां, धूलियागंज, जीवनी मंडी समेत दर्जनभर स्थानों पर विशाल गोवर्धन महाराज की स्थापना और मेलों का आयोजन हुआ। शाम को घर-घर में गोवर्धन महाराज की जय, पूंछरी के लोटा की जय, जय गोवर्धन, जय बिहारी की जयकारों के साथ उनकी परिक्रमा की गई।
विज्ञापन

पंचोत्सव के चौथे दिन मंदिरों और घरों में गोवर्धन की स्थापना की गई। महिलाओं ने घरों में गोबर के गोवर्धन महाराज की स्थापना करके दूध, चावल और खील-बताशे से पूजन किया। अन्नकूट का प्रसाद बनाया गया। शाम होते ही गोवर्धन महाराज की पूजा का क्रम शुरू हो गया।
विज्ञापन

व्यापार समिति धूलियागंज में गोवर्धन महाराज की विशाल झांकी और पूजा मेला महोत्सव व भंडारे का आयोजन भूतेश्वर मंदिर पर किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी रामसकल गुर्जर ने किया। इस मौके पर राजकुमार गोयल, किशनबिहारी गुप्ता, दीपक जैन दीपू और श्याम पैंगोरिया ने व्यवस्थाएं संभालीं। यहां विशाल गोवर्धन महाराज के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांस यमुना कालोनी स्थित बाल विहार पार्क में पंचम विशाल गोवर्धन मेले का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ को पहुंचे। शाम सात बजे पूजा-अर्चना के बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। चंचल गुप्ता, दमन, दीपक जैन आशीष गुप्ता, हेमन्त पुरोहित, दीपेश सिंह, गोपाल, सौरभ, निशा, रोशनी, आभा आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।
गोवर्धन धाम धूलियागंज में 16 फीट लंबे गोवर्धन महाराज की स्थापना की गई। प्रेमचंद्र शर्मा ने बताया कि गोबर की प्रतिमा साढ़े 16 फीट लंबी बनाई गई है। इसे बाहर के कुशल कारीगरों ने बनाया है। इस मौके पर बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। अमरचंद्र शर्मा, अनूपचंद्र शर्मा आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
गोवर्धन परिक्रमा व पूजा महोत्सव समिति की ओर से पथवारी सर्राफा बाजार में भव्य आयोजन किया गया। बड़ी तादात में भक्तों ने पहुंचकर अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। मेले में श्री गोवर्धन महाराज की 15 फुट के गोवर्धन महाराज बनाए गए। मां पथवारी देवी के मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। मेले में कई झांकियां भी सजाई गई। मेले का उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी चिम्मनलाल जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलित एसएसपी एससी बाजपेयी ने किया। पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर, भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता आदि ने आरती उतारी। गुरुवार को क्षेत्र में गोवर्धन महाराज की शोभायात्रा सुबह दस बजे निकाली गई। व्यवस्था गोपाल गर्ग, पवन कठेरिया, ओमप्रकाश जैन, बंटू आदि ने संभाली।
अग्रवाल संगठन कमला नगर द्वारा महाराजा अग्रवाल सेवा सदन में गोवर्धन महाराज की 20 फुट की झांकी सजाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ को पहुंचे। गोवर्धन पूजन के बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालु ‘गोवर्धन की परिक्रमा दो, मानसी गंगा श्री हरि दो और पूछरी के लोटा की जय।’ के जयकारे लगा रहे थे। सुनील जिंदल, प्रदीप अग्रवाल, कृष्णकांत बंसल, नीरज अग्रवाल, सुनील विकल, विजय सिंघल, राकेश मंगल, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
गोवर्धन महाराज सेवा समिति, गुदड़ी मंसूर खां की ओर से गोवर्धन महाराज की 15 फुट की झांकी सजाई गई। फूलों से भव्य शृंगार किया गया। सपा नेता राकेश जैन व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी जैन ने द्वीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर कमल गुप्ता, आरबी धाकरे, अमित जैन, दिनेश बंसल आदि उपस्थित रहे।
जयपुर हाउस वेलफेयर सोसायटी की ओर से रामलीला मैदान में गोवर्धन महाराज बनाए गए। क्षेत्र के लोगों ने परिक्रमा कर दुग्धाभिषेक किया। अन्नकूट का भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर हरिहर नाथ बंसल, मोहन छाबड़ा, अशोक अरोड़ा, आरती सामा, मधु बसंल आदि उपस्थित रही।
जीवनी मंडी तिकोनिया पार्क पर गोवर्धन पूजा व अन्नकूट प्रसाद महोत्सव का आयोजन किया गया। श्याम बंसल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रवीन सिंह चंदेल, जौली गोयल, मोतीलाल चौहान, सुभाष अग्रवाल, गजेंद्र सिंह भदौरिया, अभिषेक झा, किशन चंदेल आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

श्रीसनातन धर्म मंदिर शहजादी मंडी में गोवर्धन महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई। शाम को भक्तों ने दुग्धाभिषेक कर परिक्रमा की। अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। जज कंपाउंड स्थित मंदिर में भी गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी सजाई गई और अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed