फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   95 poles were broken in the storm, electricity supply of 60 villages disrupted

आंधी में 95 बिजली के खंभे टूटे, 60 गांवों की आपूर्ति बाधित

Sat, 16 Apr 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
95 poles were broken in the storm, electricity supply of 60 villages disrupted
मैनपुरी। शुक्रवार रात को आई आंधी से जिलेभर में बिजली के 95 खंभे टूट गए। इससे 60 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह होते ही विद्युत निगम की टीमों ने पेट्रोलिंग शुरू कर नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद लाइनें सही करने के लिए काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

जिले में रात 12 बजे के करीब तेज हवा चलीद्घ कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार अधिक होने से इसने आंधी का रूप ले लिया और बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए 95 बिजली के खंभे टूट गए। खंभे टूटने से 60 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह होते ही विद्युत निगम ने नुकसान के आकलन के लिए पेट्रोलिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट में पता चला कि उप खंड सिविल लाइन क्षेत्र में सर्वाधिक 34, उप खंड बरनाहल में 30, उपखंड करहल में 25 और उपखंड किशनी में छह खंभे टूटे हैं। इससे विद्युत निगम को लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सुबह से ही विद्युत निगम की टीमें टूटे खंभे के स्थान पर नए खंभे लगाने और बिजली की लाइनों को सही करने में जुटी रहीं। देर शाम तक केवल बरनाहल में 33 केवी लाइन की आपूर्ति को छोड़कर अन्य सभी जगह आपूर्ति चालू करा दी गई। उप खंड अधिकारी बरनाहल दिलीप भारती ने बताया कि रात तक ये लाइन भी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवाओं से कई क्षेत्रों में पेड़ की शाखाएं टूटने से बिजली के तार टूट गए। वहीं किशनी और करहल क्षेत्र में टिनशेड उड़ गए, इससे आमजन को परेशानी हुई। हालांकि कुछ देर में हवा सामान्य हो गई। तेज हवाओं के चलते शहर से लेकर देहात तक पेड़ों की शाखाएं व कुछ पुराने सूखे पेड़ धराशाई हो गई। बिजली के तारों पर ये पेड़ गिरने के चलते आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं शहरी क्षेत्र में भी रात भर बिजली कटौती होती रही। वर्तमान में गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में गेहूं की थ्रेसिंग के बाद किसानों का भूसा खेतों में ही पड़ा है। तेज हवाएं चलने से खेतों में पड़ा भूसा भी उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed