{"_id":"615dfab88ebc3e624a3ebd39","slug":"92-students-of-intermediate-gave-physics-exam-agra-news-agr510502189","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट के 92 विद्यार्थियों ने दी भौतिक विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट के 92 विद्यार्थियों ने दी भौतिक विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा छह अक्तूबर को संपन्न हो गई। आखिरी दिन दूसरे पाली पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। कुल 149 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 92 ने परीक्षा दी और 57 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। प्रायोगिक परीक्षाएं बृहस्पतिवार से होंगी।
पहली पाली फोटोग्राफी व अन्य विषयों की परीक्षा में कुल 19 विद्यार्थी पंजीकृत थे, सभी उपस्थित रहे। अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर को शुरू हुई थी। जिले के 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 678 और इंटरमीडिएट में 1073 विद्यार्थी पंजीकृत थे। पूरी परीक्षा में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
परीक्षार्थियों की संख्या कम थी और सख्ती अधिक। प्रत्येक केंद्र पर एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्था, एक पर्यवेक्षक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया था।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक यूपी बोर्ड की वर्ष 2021 की प्रायोगिक परीक्षा से वंचित इंटरमीडिएट के उन विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं सात और आठ अक्तूबर को कराई जाएंगी, जिन्होंने अंक सुधार परीक्षा का फॉर्म भरते समय प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने का विकल्प दिया था।
परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज और आरबीएस इंटर कॉलेज, खंदारी में होगी। पंजीकृत विद्यार्थियों को संबंधित केंद्र पर सुबह 10:30 बजे पहुंचना है। कुल 48 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।