फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सरकारी मशीनरी चुनाव में व्यस्त, आम जनता हो रही त्रस्त

सरकारी मशीनरी चुनाव में व्यस्त, आम जनता हो रही त्रस्त

Tue, 09 Apr 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
सरकारी मशीनरी चुनाव में व्यस्त, आम जनता हो रही त्रस्त
Lok sabha election
एटा। सरकारी मशीनरी के चुनाव में जुट जाने से पूरी तरह व्यस्त है। ऐसे में आने वाले दिनों में जनता त्रस्त हो सकती है। सरकारी विभागों का शायद ही कोई ऐसा कर्मचारी हो जो चुनाव में व्यस्त न हो। इतना ही नहीं आवागमन भी प्रभावित होगा, क्यों कि अभी से वाहनों को धरपकड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चुनावी नैया को पार करने में जुटा सरकारी महकमा तैयारियों में लगा हुआ है। एक भी विभाग ऐसा अछूता नहीं है जिसको कोई न कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई हो। विभागों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहता है। फरियादी किसी काम के लिए जाता है तो सिर्फ एक ही जवाब मिलता है पहले चुनाव उसके बाद कुछ और। अभी मई तक यही हालात रहने हैं ऐसे में आम लोग और भी परेशान हो सकते हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों को चुनाव से दूर रखा गया है। हालांकि सीएचसी और पीएचसी के प्रभारियों को चुनाव में लगाया गया है। इतना ही नहीं चुनाव संपन्न कराने के लिए वाहनों की धरपकड़ तेज हो गई है, इसके चलते वाहनों का टोटा दिखने लगा है। इन सब को लेकर सुने लोगों की राय-
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में जाते हैं तो चुनाव की ही बात की जाती है। वहां पर फरियादियों की कोई सुनने वाला नहीं है। लखमी सिंह
शहर में प्राइवेट वाहनों की पकड़ा धकड़ी हो रही हैं। ऐसे में वाहन स्वामी अपने वाहनों को बचाने के चक्कर में लगे हुए हैं। रिंकू सिंह
ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सा प्रभारियों की ड्यूटी लगने से ग्रामीणों को दिक्कत उठानी पड़ेगी। गांव के लोग बीमार होने पर यहीं से उपचार कराते हैं। भगवान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव जब तक संपन्न नहीं हो जाते हैं सरकारी कर्मचारी कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आम जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं। - रावेंद्र बहादुर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed