{"_id":"5c2f98f1bdec222be4547257","slug":"91546623217-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निधि खर्च, काम पड़े अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निधि खर्च, काम पड़े अधूरे
विज्ञापन
सांसद निधि खर्च, काम पड़े अधूरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। लाखों का खर्च और विकास जीरो। सांसद निधि के जरिए कराए जा रहे लाखों रुपये के काम जिले में आज तक पूरे नहीं हो सके हैं। आलम यह है कि कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था को धनराशि भी जारी हो चुकी है, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों में विकास की आस बढ़ रही है।
दरअसल, साल 2014 में सांसद राजवीर सिंह राजू को भारत सरकार ने सांसद निधि के तौर पर 22.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं जिसमें जिले में 8.71 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों के लिए अवमुक्त हो चुका है। साथ ही कई कार्यों पर धन खर्च भी हो गया है। मगर आलम यह है कि पिछले साल के 12 काम अब तक पूरे नहीं हैं। जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष के 39 काम चल रहे हैं। ऐसे में विकास को लेकर लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। सांसद निधि में हर साल भारत सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए जारी किए जाते हैं। बताते चले कि कासगंज जिले में एटा लोकसभा क्षेत्र की तीन विधानसभा है, जहां सांसद ने करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए गए है।
अधूरा पड़ा सुविधा केंद्र का निर्माण
सांसद निधि से विकास भवन में सुविधा केंद्र का निर्माण कार्य लोनिवि द्वारा कराया जाना है। इसके लिए पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। जबकि 3.75 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। मगर अब तक काम अधूरा पड़ा है। सुविधा केंद्र का निर्माण पिछले वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन
बारातघर में काम की सुस्त रफ्तार
सांसद निधि से गांव पंचमपुर और गांव बनवारीपुर में 14.47 लाख रुपये की लागत से बारात घरों का निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कराना है। इसके लिए 10.85 लाख रुपये प्रति बारातघर जारी किए जा चुके हैं। मगर काम की सुस्त रफ्तार से अब तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
सोलर लाइटों पर बरसा धन
सांसद राजवीर सिंह ने जिले की दोनों विधानसभाओं में चार साल में 1140 सोलर लाइटें लगवाई हैं। इसके साथ ही 697 हैंडपंप, तीन बारातघर, नौ यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण को धनराशि स्वीकृत की गई है। सांसद निधि की अंतिम किस्त को प्रस्ताव भेजा गया है।
कहते हैं आंकड़े
22.50 करोड़ रुपये की सांसद निधि मिली।
8.71 करोड़ रुपये के काम एटा में स्वीकृत।
1140 सोलर लाइटें लगवाईं गईं।
09 यात्री प्रतीक्षालय को राशि स्वीकृत।
12 निर्माण कार्य बीते वर्ष के पड़े अधूरे।
39 निर्माण कार्य मौजूदा वर्ष में प्रगति पर।