फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   इमरजेंसी को आपरेशन थिएटर से जोड़ने का रास्ता साफ

इमरजेंसी को आपरेशन थिएटर से जोड़ने का रास्ता साफ

Thu, 16 Aug 2018 08:16 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी को आपरेशन थिएटर से जोड़ने का रास्ता साफ
मथुरा। जिला अस्पताल में इमरजेंसी को आपरेशन थिएटर से जोड़ने का रास्ता अब साफ हो गया है। दरअसल कॉरीडोर बनाने के लिए दीवार तोड़नी पड़ेगी जिस पर सीएमएस कतई तैयार नहीं थे। लेकिन, अब उन्होंने सहमति दे दी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों को इमरजेंसी से ऑपरेशन थिएटर तक लाने में लगने वाले समय से बचने के लिए अलग से कॉरीडोर का निर्माण कराया जा रहा था। आरईएस विभाग ने इसे बनवाने का ठेका दे दिया।
विज्ञापन


इमरजेंसी विभाग से इस रास्ते को ऑपरेशन थिएटर के समीप बने दरवाजे से जोड़ना था, लेकिन ठेकेदार की मनमानी के कारण रास्ते की चौड़ाई दरवाजे के बजाय दीवार की ओर जाने लगी, बाद में ठेकेदार ने दीवार तोड़ने की बात कही तो सीएमएस डा. वीके गुप्ता आगबबूला हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मजदूरों को हड़काकर काम बंद करा दिया। उन्होंने इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से भी कर दी। इसके बाद रूरल इंजी. सर्विस के इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर सीएमएस वीके गुप्ता को काफी देर तक समझाया। तब जाकर दोनों ओर से दीवार तोड़ने पर सहमति बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed