फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   करंट ले रहा जान, जिम्मेदार अनजान

करंट ले रहा जान, जिम्मेदार अनजान

Tue, 17 Jul 2018 11:14 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
करंट ले रहा जान, जिम्मेदार अनजान
टूलिप स्कूल के पास झूलते विद्युत तार
एटा। जिले में बिजली मौत बनकर मंडरा रही है। आए दिन लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। कभी तार गिरते हैं, तो कभी करंट जान का सबब बन जाता है। पिछले महीनों में हुए लगातार हुए हादसों में लोगों की मौत के बाद भी विद्युत वितरण निगम चेता नहीं है। आलम यह है कि जिले में तीन महीने में 10 लोग करंट लगने से जान गवां चुके हैं। जबकि कई लोग करंट से झुलसकर जख्मी हो चुके हैं। मगर कई जगहों पर अब भी विद्युत वितरण व्यवस्था बांस-बल्लियों के सहारे टिकी है, लेकिन निगम की ओर से कोई इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इस तरह की घटना जिले में आए दिन होती हैं। शहर के मोहल्ला रेवाड़ी, ठंडी सड़क, शिवसिंहपुर, जीटी रोड समेत तमाम स्थानों पर ट्रांसफार्मर लोगों के लिए आफत बने हैं। तमाम इलाकों में व्यवस्था बांस-बल्ली पर टिकी है। ऐेसे में लोगों को हर दम मौत का डर सताता रहता है। जिले में तीन महीने में करंट से अब तक 10 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। विभाग मौतों के पीछे बारिश को वजह मानकर पल्ला झाड़ लेता है, लेकिन अपनी व्यवस्था पर गौर करना जरूरी नहीं समझता। ऐसे में मौतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

हादसों के बाद भी न रहे चेत
शहर में ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल कई बार हादसों का सबब बन चुके हैं। पिछले दिनों ही मारहरा में एक मजदूर करंट से इससे पूर्व एक युवक ट्रांसफार्मर से टकराकर झुलस चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं भूले हैं रोडवेज बस पर तार गिरने का मंजर
जिले में दो साल पहले 13 सितंबर को चलती रोडवेज बस पर तार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। तार गिरने के बाद विद्युत निगम ने व्यवस्था को दुरुस्त करने का वादा किया था, लेकिन वक्त बदला गया और इंतजाम वैसे ही रहे।

मई से अब तक करंट से मौत और झुलसे लोग
20 मई- अलीगंज में करंट से युवक की मौत।
20 मई- नयागांव में करंट लगने से युवक झुलसा।
05 जून - जलेसर में एलटी लाइन का तार टूटने से युवक की मौत।
21 जून- जैथरा में बोरिंग मिस्त्री की करंट लगने से मौत, दो मजदूर झुलसे।
24 जून- शहर के जगन्नाथपुरी में करंट लगने से बालक झुलसा।
28 जून- नयागांव में तार गिरने से किसान की मौत।
29 जून- मारहरा में आम के पेड़ पर चढ़े मजदूर की मौत।
29 जून- पिलुआ में लाइन मैन की मौत।
29जून- अलीगंज में तार गिरने से देा पशुओं की मौत।
08 जुलाई- निधौलीकलां में तार गिरने से किशोर की मौत।
20 फरवरी- मारहरा में करंट लगने से लाइनमैन मौत।
18 जनवरी- निधौलीकलां में हाईटेंशन लाइन का तार छू जाने से किशोरी की मौत।
01 जनवरी- अलीगंज में शार्ट सर्किट के चलते करंट से दो मासूमों की मौत।
जर्जर तारों को बदला जा रहा है। विद्युत पोल गल चुके हैं। उन्हें बदला जा रहा है। जहां से भी शिकायत मिलती है। उनका समाधान लगातार किया जा रहा है। घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए लगातार प्रयासरत है।
एके जैन, अधीक्षण अभियंता - एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed