{"_id":"5b478caa4f1c1bc0248b6066","slug":"91531415722-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर तहसील में हंगामा, पिस्टल पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद को लेकर तहसील में हंगामा, पिस्टल पकड़ी
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर तहसील में हंगामा, पिस्टल पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को तहसील सदर में हंगामा खड़ा हो गया। पूर्व में भाईयों ने बहन को मृत दर्शाकर उसके हिस्से की जमीन का फर्जी तरीके से शहर के एक प्रापर्टी डीलर के नाम बैनामा कर दिया। इसकी जानकारी बहन को हुई तो वह दूसरे के नाम अपनी संपत्ति का बैनामा करने तहसील पहुंच गई। इसको लेकर दोनों ओर से काफी देर तक हंगामा होता रहा। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, जिसके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।
तहसील सदर में गुरुवार को अलीगढ़ निवासी रहमत जहां पत्नी मुहम्मद इलियास अपने हिस्से की संपत्ति का बैनामा करने पहुंची। इसका मुनव्वर हुसैन व फारूख उर्फ प्यारे पुत्रगण अनवार हुसैन निवासी बाबूगंज ने विरोध करने के लिए तहसील जा धमके। दोनों ओर से बैनामा को लेकर हंगामा शुरू हो गया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस की मौजूदगी में महिला ने अपनी संपत्ति का बैनामा कर दिया।
पुलिस ने पिस्टल की बरामद
तहसील में हंगामे के दौरान पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को रजिस्ट्रार कार्यालय के अंदर एक व्यक्ति से पिस्टल बरामद की। जिसको पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया और पिस्टल को कब्जे में कर लिया। जब तक बैनामा नहीं हो गया तब तक पुलिस ने रिवाल्वर को अपनी पास ही रखा। बैनामा होने के बाद पुलिस ने पिस्टल वापस कर दी।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार कार्याल में प्रतिबंध के बाद भी पहुंचा हथियार
तहसील स्थित सभी रजिस्ट्रार कार्यालयों में हथियार लेकर जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद भी गुरुवार को अतिसंवेदनशील इलाके में हथियार पहुंच गया। जिसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हुए पुलिस ने पिस्टल को वापस कर दिया।