फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों से किया संवाद

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों से किया संवाद

Thu, 07 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों से किया  संवाद
मैनपुरी। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नमो एप के माध्यम से मरीजों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। स्वास्थ्य निदेशक के निर्देश पर जिला अस्पताल में भी मरीजों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के संवाद का प्रसारण दिखाया गया। नमो एप के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शने स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को अच्छी और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यम और गरीब वर्ग का सबसे अधिक खर्च बीमारियों पर होता है। इसी कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती है। उन्होंने कहा कि सस्ती दवाइयां मुहैया कराने के लिए सरकार ने पूरे देश में 3600 जन औषधि केंद्र खोले हैं। जहां मरीजों को सस्ती दवाइयां दी जाएंगी। इस अवसर पर सीएमएस डा. आरके सागर, डा. आरके सिंह, डा. पीके दुबे, डा. नानकचंद, यूपीएचएसएसपी की मैनेजर डा. वरुणा पूनम, नीरज सक्सेना, डा. ऋषि प्रकाश, आरके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed