{"_id":"5a3167dd4f1c1b86698c15e6","slug":"91513187293-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर के समीप मंगलवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला सावज निवासी शशिकांत (30) मंगलवार को शहर किसी काम से गया था। रात करीब 9.30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह भगवंतपुर के समीप नगला सावज जाने वाले मार्ग पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में शशिकांत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।