फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   क्षेत्र की हर समस्या का होगा निराकरण: एसपी बघेल

क्षेत्र की हर समस्या का होगा निराकरण: एसपी बघेल

Sat, 07 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र की हर समस्या का होगा निराकरण: एसपी बघेल
जलेसर।
विज्ञापन

जलेसर के नाम से ही मेरी पहचान है, इस क्षेत्र की सभी समस्याएं मेरी है। इसके समाधान के लिए हमेशा तत्पर हूं। मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास रहेगा। यह कहना है प्रदेश के कबीना पशुपालन मंत्री प्रो. एसपी सिंह का। वह बंसल परिवार एवं पाल बघेल समाज के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। गिरता हुआ जलस्तर एवं आवारा धूमते पशु। दोनों समस्याओं को आम जन मानस ने ही उत्पन्न किया है। इसको हर हाल में सुधारना होगा। विधायक संजीव दिवाकर और भाजपा नेता दिनेश बंसल ने चुनावों से पूर्व फीरोजाबाद -जलेसर - हाथरस मार्ग को चौड़ीकरण की घोषणा को पूर्ण कराने की मांग की। कार्यक्रम में महेशपाल सिंह, पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, नरेश पाल सिंह, प्रकाश सिंह बघेल, संजीव वर्मा, कपिल गुप्ता, रामजी लाल राजपूत, अनेक सिंह राजपूत, सुरेश राजपूत, वीरपाल सिंह, ठा. मानपाल सिंह, राजेश वार्ष्णेय, एदल सिंह बघेल, बीएल कुशवाह भूपेंद्र राजपूत रहे।
विज्ञापन

कबीना मंत्री बनने के बाद पहली बार जलेसर आए पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल का जलेसर में विद्या कोल्ड स्टोरेज में जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेताआें, पाल बघेल, कुशवाह, लोधी महासभा के साथ पालिका चुनावों के लिये जोर अजमाईश कर रहे संभावित प्रत्याशियों ने शॉल ओढाई, पीतल की गोमाता, भगवान श्रीराम का परिवार, धनुष वाण, रानी अवंती बाई की प्रतिमा, गणेश भगवान आदि प्रतिमाएं भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की गुटबाजी रही हावी
जलेसर। कबीना मंत्री के प्रथम वार आगमन पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की भाजपा गुटबाजी की शिकार हुई। कबीना मंत्री के मंच पर पहुंचे तो नगर भाजपा कार्यकारिणी ने मंच पर बैठने को लेकर आपत्ति उठाई। इसी को लेकर टकराव की नौबत आई लेकिन वरिष्ठ नेताओं के आगे आने पर मामला शांत हुआ। तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में भाजपा में मौजूद गुटबाजी खुल कर आम कार्यकर्ताओं के सामने आई।

बताते चले कि कबीना मंत्री का कार्यक्रम पूर्व नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश बंसल एवं पाल बघेल समाज के नेता प्रकाश सिंह बघेल एवं एदल सिंह के सानिध्य में बंसल परिवार के सहयोग से लिया गया था। इसको लेकर नगर अध्यक्ष को भारी नाराजगी थी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष की नाराजगी के चलते दो बार बवाल होते होते बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed