फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला अस्पताल में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं

जिला अस्पताल में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं

Sun, 16 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं
फिरोजाबाद। लखनऊ के केजीएमवी अस्पताल में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में पांच मरीजों की मौत की घटना से सबक लेना होगा। यहां जिला अस्पताल में भी आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं। कई जगह पर बिजली के तार खुले पडे़ हैं। अग्निशमन यंत्र कुछ कक्षों में लगे हैं लेकिन स्वास्थ्यकर्मी इनका प्रयोग करना नहीं जानते।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में औसत करीब सौ से अधिक मरीजों की भर्ती होने के साथ ही तीमारदारों का हर वक्त आना जाना रहता है। ऐसे में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी खुलने के समय तक मरीज और उनके तीमारदारों की संख्या दो हजार का आंकड़ा पार कर जाती है। सोमवार को अमर उजाला की टीम जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


एसी के बाहर लटकते तार दिखाई दिए। यही तार हादसे का कारण बन सकते हैं। इन्हीं तारों से एक बार बर्न वार्ड की एसी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। इसके बाद भी तारों को ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी तार लटकते दिखाई दिए। वहीं, वृद्धजन वार्ड के अंदर एक कमरे में चल रही रसोई का भी बिजली तार लटके नजर आए। इनसे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

यहां की भी स्थिति गंभीर है। इन दोनों अस्पतालों में न तो आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन यंत्र नजर आए और न ही बालू की बाल्टियां। जबकि टीबी अस्पताल में कई स्थानों पर खुले और लटके हुए तार दिखाई दिए।

वृद्धजन ओपीडी में जहां मरीजों को भर्ती करने के लिए दस बेड का वार्ड है। वहीं वार्ड से पांच कदम की दूरी पर अस्पताल की रसोई है। इसमें एलपीजी से कर्मचारियों द्वारा मरीजों के लिए खाना बनाया जाता है। आग से निपटने के लिए यहां पर कोई साधन नहीं है। मरीज जान बचाकर भाग भी नहीं सकते।

जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल में अगिभनशमन यंत्र लगे हैं। लेकिन उनका प्रयोग करना कोई कर्मचारी नहीं जानते। कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब पढ़ते थे। तब मॉकड्रिल के दौरान चलाया था। इस बात को करीब दस वर्ष का समय बीत गया। यदि अब कोई हादसा हो जाए तो वह इसको नहीं चला सकते। इसको चलाने के लिए कभी भी कोई प्रेक्टिस भी नहीं कराई गई। यहीं हाल जिला अस्पताल का है।


सीएमएस डा. अजय अग्रवाल कहते हैं कि कर्मचारियों को समय-समय पर अगिभनशमन यंत्र चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है। वार्ड संख्या चार और पांच में सभी व्यवस्थाएं हैं। पांच हजार लीटर का एक टैंक भी है। इसमें हर वक्त पानी रहता है। सौ शैया अस्पताल की तरफ भी एक टैंक बनवा दिया गया है। इसलिए अस्पताल परिसर में न तो पानी की दिक्कत है और न ही किसी तरह के संसाधनों का अभाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed