फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तन से मन से दूर करें रोग, आओ सब करें योग

तन से मन से दूर करें रोग, आओ सब करें योग

Tue, 20 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
तन से मन से दूर करें रोग, आओ सब करें योग
अमन इंटरनेशनल स्कूल में योग के लिए तैयारियां पूरी
मैनपुरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में प्रमुख आयोजन अमन इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में सुबह 5:30 बजे से होगा। यहां दो हजार से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन


योग दिवस पर सभी लोग योग अभ्यास कर इसका लाभ उठाएं इसके लिए मंगलवार को पूरे दिन सामाजिक संस्थाएं और प्रशासन के प्रयास जारी रहे। योग स्थल पर लोगों के बैठने और पेयजल आदि का भी इंतजाम किया गया।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में लोगों को जागरूक करते रहे। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के डाक्टर चंद्रमोहन, श्रीदेवी राजपूत, दाखश्री, कुसुम चौहान, स्वराज सक्सेना आदि ने अवध नगर, बैंक कालोनी, आवास विकास, देवपुरा, पंजाबी कालोनी आदि में भ्रमण कर लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के अमन इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव करेंगे। अमन इंटर नेशनल स्कूल में दो हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद को देखते हुए बेरीकेडिंग लगाई गई हैं। पेयजल का भी इंतजाम किया गया है। डाक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि योग कार्यक्रम में पूरे जिले में पांच हजार से अधिक लोग सामूहिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए निर्देश तो मिले हैं, लेकिन इसके लिए व्यवस्थाएं करने के लिए फंड की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते तैयारी करने में परेशानी हुई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब चाहे कैसे भी निर्देशों का पालन तो करना ही है।

यहां भी होगा सामूहिक आयोजन
जिले में ब्लाक भोगांव, बेवर, किशनी, कुसमरा, बरनाहल, घिरोर, जागीर, सुल्तानगंज और करहल में भी योग के सामूहिक आयोजन किए जाएंगे। एक अनुमान के मुताबिक यहां कुल तीन हजार से अधिक लोग योगाभ्यास करेंगे।


सोशल मीडिया पर भी की गई अपील
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। लोग व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के माध्यम से एक-दूसरे से सामूहिक रूप से योग करने के लिए योजना बनाते रहे। योग करने से होने वाले लाभ भी गिनाए गए। सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लोगों से अपने साथ कम से कम पांच लोगों को लाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed