फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   उपचुनाव: 45 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

उपचुनाव: 45 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 20 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
उपचुनाव: 45 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उप चुनाव: 45 प्रत्याशियाें ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
एटा/अलीगंज/अवागढ़/निधौली/मारहरा। पंचायत उप चुनाव के लिए मंगलवार को जिले के पांच खंड विकास मुख्यालयों पर 45 प्रत्याशियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल किया। खास बात यह है कि कुल प्रत्याशियों में से 32 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। इसमें भी खास बात यह है कि कसमकश शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के असरौली और सौसा में ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव के लिए 25 प्रत्याशियों में से 20 प्रत्याशी महिलाएं हैं।
विज्ञापन


शीतलपुर ब्लॉक के सौंसा ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए नगीना बेगम, लक्ष्मी, नारायण श्री, गुड्डो देवी, ओमवती, सरोज, शीला देवी, रंजीता देवी, सुनीता, शारदा, पुष्पा, सुनीता देवी, ब्रहम्मा देवी, रामवती, आशादेवी और मोहर श्री समेत 16 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं।
विज्ञापन


इसी ब्लॉक में असरौली गांव के ग्राम प्रधान पद के होने वाले उप चुनाव के लिए मंगलवार को ज्ञानवती, मीरा देवी, पुष्पेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अनीता वर्मा, सतीश चंद्र, देवी सिंह, अरुण कुमार और हीरेश कुमार समेत नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में ताल ठोंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतलपुर ब्लॉक के मरथरा देव किशन से ज्ञानवती और ककरावली से शालिनी देवी ने ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। अवागढ़ ब्लॉक के पुन्हैरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सुनील कुमार, लाखन सिंह और सीमा देवी और बलीदादपुर से बीडीसी पद के लिए शांतिदेवी, बहीदा बेगम, गुड्डो ने नामांकन दाखिल किए।

मारहरा ब्लॉक के ग्योराई गांव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अशोक कुमार ने नामांकन भरा है।
वहीं अलीगंज ब्लॉक में कैला से रेखा, रीना, शीलेंद्र और नगला साबा से लोकपाल, संयोगिता, बेबी, आरती और सुरेंद्र ने बीडीसी पद के लिए नामांकन भरा है। निधौली ब्लॉक से ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नगला बंदी से नेहा और हिम्मतपुर से सुखदेव ने नामांकन दाखिल कर चुनाव में ताल ठोंकी है।

उप चुनाव में पिता-पुत्री आमने-सामने
अलीगंज ब्लॉक के नगला साबा से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए यूं तो पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। लेकिन बेटी आरती और पिता सुरेंद्र का एक दूसरे के खिलाफ नामांकन करना चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात यह है कि पिता-पुत्री उप चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।


पांच प्रत्याशियों ने निर्विरोध चुनना तय
मारहरा ब्लॉक के श्योराई गांव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक नामांकन अशोक कुमार ने किया है। शीतलपुर ब्लॉक के मरथरा देवकिशन से ज्ञानवती और ककरावली से शालिनी देवी ने ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन किया है। वहीं निधौली ब्लॉक के नगला बंदी से नेहा और हिम्मतपुर से सुखदेव ने ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन किया है। ऐसे में उपरोक्त पांच प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना लगभत जय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed