फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   830 patients arrived in two hours, highest number of fever

Agra News: दो घंटे में पहुंचे 830 मरीज, बुखार के सर्वाधिक

Sun, 17 Nov 2024 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
830 patients arrived in two hours, highest number of fever
कासगंज। बदलते मौसम की मार लोगों की सेहत पर पड़ रही है। शनिवार को दो घंटे में ही 830 मरीज पहुंच गए। इनमें सबसे अधिक 159 मरीज बुखार से पीड़ित थे। इनके अलावा सांस लेने में दिक्कत, जोड़ों में दर्द सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने भी दवाएं लीं पहुंचे। इस दौरान भीड़ के चलते मरीजों को दिक्कत हुई।जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पारा लगातार नीचे गिर रहा है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गईं। वीरांगना शहीद उदा देवी जयंती के चलते अवकाश रहने से जिला अस्पताल में सुबह 11 बजे तक ही मरीजों के पर्चे बनाए गए। दो घंटे की इस अवधि में 830 मरीज जिला अस्पताल आए। इतने अधिक मरीज आने से पर्चा काउंटर पर लाइन लगी रही। मरीजों को पर्चा बनवाने में काफी समय लग गया। चिकित्सक कक्ष के आगे भी लाइन लगी रही। इसमें बुखार के 159 मरीज आए। इनमें 45 बच्चे शामिल रहे। इसके अलावा सांस लेने में दिक्कत के चलते 74 मरीज आए। इनमें 29 बच्चे शामिल रहे। 26 मरीजों ने डायरिया की शिकायत बताई। सर्दी, खांसी की शिकायत के मरीजों की संख्या अच्छी खासी रही। जोड़ों में दर्द सहित अन्य बीमारियों के मरीज भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed