{"_id":"5c23b7d1bdec22569731142a","slug":"81545844689-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन के काम ने दिया पालिका को दर्द :","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन के काम ने दिया पालिका को दर्द :
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में चल रहा सीवर लाइन बिछाने का काम अब पालिका को दर्द देने लगा है। लाइन बिछाने के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा बरती जा रही अनियमितता को लेकर पालिकाध्यक्ष ने पहल की है। पालिकाध्यक्ष ने जनता के दर्द को समझते हुए डीएम से शिकायत की है। उन्होंने डीएम से जल निगम के ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाने और किसी अधिकारी को देखरेख के लिए नामित करने की मांग की है।
पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि जल निगम द्वारा कराए जा रहे सीवर लाइन बिछाने के काम में अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने कहा है कि कार्य के दौरान ठेकेदार ने शहर की काफी पेयजल पाइप लाइनें तोड़ दी हैं। साथ ही गलियां और सड़कें टूटी पड़ी हैं। अनेकों नालियां बंद कर दी गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ठेकेदार गोपनीय रूप से खुदाई की गई मिट्टी को बेच रहा है। सीवर लाइन बिछाते समय सटरिंग नहीं लगाई जा रही है। इसके अलावा कार्य के दौरान कंक्रीट की लेयर भी नहीं डाली जा रही है। पालिकाध्यक्ष ने डीएम से कहा है कि ठेकेदार द्वारा खराब की गईं गलियों, नालियों और पाइपलाइनों को सही कराने के लिए जलनिगम को आदेशित करें। साथ ही अनियमितता को लेकर देखरेख के लिए किसी अधिकारी को नामित करें। ताकि महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही नहीं हो सके। पालिकाध्यक्ष के पत्र के बाद लोगों में काम की रफ्तार तेज होने की उम्मीद बढ़ी है।