फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bank Strike Alert: Employees Protest Over Five-Day Banking Demand and PLI Scheme, Nationwide Strike on Septemb

फाइव-डे बैंकिंग की मांग: 11 सितंबर को रहेगी हड़ताल, मांगें न मानीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन

Fri, 04 Sep 2026 11:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 11:20 AM IST
सार

फाइव-डे बैंकिंग लागू करने की मांग और नई पीएलआई योजना के विरोध में आगरा में बैंक कर्मचारियों ने पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया। यूएफबीयू के आह्वान पर 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है, जबकि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे भी हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
 

विज्ञापन
Bank Strike Alert: Employees Protest Over Five-Day Banking Demand and PLI Scheme, Nationwide Strike on Septemb
बैंक हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग (फाइव-डे बैंकिंग) लागू करने की मांग और नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न बैंक शाखाओं में पोस्टर चस्पा किए। 11 सितंबर की हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन और नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो गया है। 11 सितंबर को पहली देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। इसके समर्थन में बृहस्पतिवार को आगरा के संजय प्लेस, चर्च रोड, साकेत कॉलोनी और कमला नगर सहित विभिन्न बैंक शाखाओं में कर्मियों ने हाथों में पोस्टर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कन्फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित सहगल का कहना है कि इस योजना को द्विपक्षीय बातचीत के जरिये संशोधित और अन्य सभी लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन


यूएफबीयू के आगरा संयोजक गजेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 11 सितंबर के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को भी हड़ताल की जाएगी। इसके बाद यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर 2026 से सभी बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। आगामी त्योहारी सीजन से ठीक पहले बैंक कर्मियों के इस रुख से आम ग्राहकों की परेशानी बढ़ने और व्यापारिक लेनदेन पर व्यापक असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed