फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आसमान छू रहे पेट्रोल डीजल, लोगों में आक्रोश

आसमान छू रहे पेट्रोल डीजल, लोगों में आक्रोश

Wed, 05 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
आसमान छू रहे पेट्रोल डीजल, लोगों में आक्रोश
Petrol-diesel price
एटा। हर रोज बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बढ़ती तेल की कीमतों का असर घर गृहस्थी से लेकर भाड़े तक पर पड़ेगा। डीजल 71.49 और पेट्रोल 79.53 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। राजनीतिक दल जहां भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं किसान और आम आदमी सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

-हर रोज पेट्रोल और डीजल के रेट में दस से बीस पैसे की वृद्धि हो रही है, इतना महंगा तेल पहले कभी नहीं खरीदा। इसका असर हमारे घर के बजट पर पड़ेगा।
वीरेंद्र कुमार, पेट्रोल पंप स्वामी
-पेट्रोल 80 रुपये पर पहुंचने को है। अब तो पेट्रोल डलवाने की हिम्मत तक नहीं होती है। बहुत जरूरी काम होता है तभी वाहन का सहारा ले रहे हैं।
शंकर, एटा
-मुझे हर रोज जलेसर से एटा आना होता है। रोज सौ रुपये की पेट्रोल डलवानी पड़ती है, जबकि पहले सौ रुपये में दो दिन तक काम चलाता था।
जितेंद्र कुमार, जलेसर
-पेट्रोल हर हाल में सस्ता होना चाहिए जिस तरह से पेट्रोल की कीमत बढ़ रही हैं उससे हम जैसे छात्र वाहन चलाने से वंचित रह जाते हैं।
रिंकू, मारहरा गेट
-पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने से गरीब, मजदूर, बेरोजगार के साथ सीमित संसाधनों वाले लोगों को सबसे अधिक मार झेलनी पड़ रही है। पहले घर गृहस्थी चलाना मुश्किल है। यात्रा करो तो किराया बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अखिल संघर्षी, किसान नेता
-जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से ही महंगाई चरम पर है। पेट्रोल और डीजल ने तो आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। भाजपा सरकार को लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशरफ हुसैन, जिलाध्यक्ष - सपा
-भाजपा सरकार लोगों की जेब पर दिन में ही डाका डालने का काम रही है। इस तरह का पहले कभी नहीं हुआ। महंगाई चरम पर है। सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है।
चोब सिंह, जिलाध्यक्ष - कांग्रेस
-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों ने बाइक चलाना बंद करा दिया है। हर रोज पेट्रोल का रेट बढ़ जाता है। मालूम ही नहीं चलता कि पंप वाले बढ़ा रहे हैं या सरकार बढ़ा रही है। पहले कभी इस तरह से नहीं हुआ।

अकरम वसीम, मारहरा
पिछले सप्ताह ही पार किया है 70 का आंकड़ा
अभी तक डीजल 70 रुपये के नीचे ही बिक रहा था। 26 अगस्त को डीजल का रेट 69.28 रुपये प्रति लीटर था। अगस्त माह के अंतिम दिनों में डीजल का रेट बढ़ कर 70 रुपये पर पहुंच गया। यह अभी तक का सबसे अधिक रेट है।
पांच सितंबर को एटा के रेट
79.53 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल
71.49 रुपये प्रति लीटर डीजल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed