फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बरेली मार्ग पर ट्रक-टैंकर की भिड़ंत, टैंकर में लगी आग

बरेली मार्ग पर ट्रक-टैंकर की भिड़ंत, टैंकर में लगी आग

Sat, 05 May 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली मार्ग पर ट्रक-टैंकर की भिड़ंत,  टैंकर में लगी आग
बरेली मार्ग पर ट्रक-टैंकर की भिड़ंत, टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सोरों(कासगंज)। कासगंज-बरेली स्टेट हाईवे पर शुक्रवार देर रात ज्वलनशील पदार्थ से भरा टैंकर ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, हादसे की चपेट में आकर ट्रक चालक और टैंकर चालक जलकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं टैंकर चाल की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति के जलने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर शाम तक पुष्टि नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

गुजरात से मिथाइल एल्कोहॉल लेकर एक टैंकर बरेली की ओर जा रहा था। वहीं बरेली से लकड़ी स्लीपर लेकर ट्रक कासगंज की ओर आ रहा था। सोरों कस्बे में सकरी पुलिया पर देर रात तकरीबन दो बजे आमने-सामने दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे की आवाज और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पहुंच गई। सूचना पर एसडीएम देवेंद्र प्रताप, सीओ बीएस वीर कुमार, सीएफओ आनंद कुमार रजनीश , इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह भी पहुंच गए। इधर, आग की लपटों से घिरा ट्रक ड्राइवर चयन सिंह पुत्र माधो सिंह निवासी पाली, राजस्थान ट्रक से जलती हालत में कूद पड़ा। लोगों ने उसकी आग बुझाई। वहीं लोगों ने बमुश्किल टैंकर चालक बंटी पुत्र रतन लाल निवासी गुजर बटी, टोंकर राजस्थान को टैंकर से निकाला। दोनों को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां से दोनों को अलीगढ़ रेफर किया गया। यहां ट्रक चालक चयन सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं कासगंज-बरेली मार्ग पर हादसे के बाद यातायात रुक गया। जाम के कारण वाहनों के पहिये थम गए। शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रैंकर को जेसीबी की मदद से हटाया गया और यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed