फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अगवा महिला पुलिस ने की बरामद

अगवा महिला पुलिस ने की बरामद

Mon, 02 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अगवा महिला पुलिस ने की बरामद
UP POLICE - फोटो : SELF
सराय अगहत। पति के साथ दवा लेने जा रही महिला को कुछ लोग मारपीट कर अगवा कर ले गए। महिला के परिजन खेत पर मौजूद दो लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गए। पुलिस ने महिला और खेत से उठाए दोनों लोगों को बरामद कर लिया है। घटना के पीछे पिछले दिनो हुई लड़की भगाने की रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


थाना नयागांव क्षेत्र के दो गांव के लोगों में अलग-अलग समुदाय के लड़का लड़की भगाने वाली रंजिश थम नहीं रही है। सोमवार को एक दूसरे पर अपहरण का आरोप लगाया। अलीपुर निवासी नाजो अपने पति जुबेर के साथ अलीगंज दवा लेने जा रही थी। उसी समय महमदपुर के कुछ लोग महिला को मारपीट कर अगवा कर ले गए। इसकी जानकारी जब महिला के गांव के लोगों को हुई तो काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर महमदपुर जा पहुंचे। जहां से खेत पर काम कर रहे वीरेंद्र और लखपति को उठाकर ले गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को बरामद किया। घटना की जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ अलीगंज अजय भदौरिया मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। 23 मार्च को दो समुदाय के लड़का लड़की भाग गए थे। उसी को लेकर दोनों गांव के लोगों के बीच रंजिश बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed