फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   10 दिन से लापता वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला

10 दिन से लापता वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला

Wed, 21 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
10 दिन से लापता वृद्ध का शव पेड़ से लटका  मिला
पत्नी का कत्ल करके लगा लिया फंदा
पटियाली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र करनपुर गांव के एक बाग में वृद्ध का शव पेड़ से लटके होने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर तमाम ग्रामीण इकट्ठे हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव कई दिन पुराना होने के कारण बदबू उठ रही थी और जंगली जानवरों ने शव के हाथ और पैर काफी नोंचकर क्षत विक्षत कर दिए।

करनपुर गांव में सायं के समय पशु चरा रहे चरवाहों की नजर बाग में लटके शव पर पड़ी, बाग में बदबू उठ रही थी। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त राम कंचन सिंह (65) पुत्र पंजाब सिंह निवासी करनपुर के रूप में की। बताया गया कि राम कंचन सिंह 10 दिन पहले से लापता चल रहे थे। परिवारीजनों ने उनकी तलाश की। कई दिनों से लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सूचना नहीं मिली। बुधवार की सायं जब शव लटका हुआ पाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की। बाग के स्वामी ग्राम प्रधान छोटे सिंह ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली निरीक्षक जय सिंह परिहार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव पुराना होने के कारण उसका हाथ और पैर जानवरों ने क्षत विक्षत कर दिया था। पुलिस ने यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटके शव को कब्जे में ले लिया। वृद्ध का शव मिलने पर परिवारीजन भी मौके पर आ गए और परिवार में चीतकार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed