{"_id":"5a70b37c4f1c1b8f268b73c1","slug":"81517335420-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से लौटा अधेड़ लोअर गंग नहर में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से लौटा अधेड़ लोअर गंग नहर में कूदा
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार। गांव दरबा के समीप ससुराल से लौट कर आए एक अधेड़ ने नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद परिवारीजन व ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस समाचार लिखे जाने तक तलाश में जुटी थी।
थाना क्षेत्र के गांव दरबा निवासी राजेश कुमार जाटव (50) की पत्नी 25 दिन पूर्व तबियत खराब होने पर मायके नगला अनी कुर्रा चली गई थी। दो दिन पूर्व राजेश उसे लेने के लिए ससुराल गया था, लेकिन पत्नी उसके साथ नहीं लौटी। ससुराल से लौटने के बाद राजेश गांव नहीं आया।
मंगलवार को वह गांव के बाहर सब्जी बाजार पहुंचा। इसके बाद एक दुकानदार ने उधारी चुकाने की बात कही तो राजेश ने अगले जन्म में चुकाने की बात कही। जब तक कोई कुछ समझ पाता वह कपडे़ उतार कर नहर में कूद गया। अचानक हुई इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के बाद परिवारीजन व ग्रामीणों ने तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी नहर में तलाश के लिए पहुंची। समाचार लिखे जाने तक राजेश के बारे में कोई पता नहीं लग सका था।