फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बीएलओ घर-घर पहुचाएंगे वोटर पर्ची

बीएलओ घर-घर पहुचाएंगे वोटर पर्ची

Tue, 14 Nov 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीएलओ घर-घर पहुचाएंगे वोटर पर्ची
वीवीपीएटी
फिरोजाबाद। विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की भांति इस बार नगर निकाय चुनाव में भी मतदाताओं तक मतदाता पर्ची पहुंचाने का काम बीएलओ के द्वारा किया जाएगा। आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश आने के ही साथ जिला प्रशासन ने तैयारी करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में इस बार मतदाताओं को मतदान वाले दिन बहुत अधिक भागदौड़ नहीं करनी होगी। क्योंकि विधान सभा एवं लोकसभा चुनाव की भांति नगर निकाय चुनाव में भी बीएलओ घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाने का काम करेंगे। प्रदेश के अपर निर्वाचन आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा ने प्रदेश के सभी डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश दिए हैं कि वह मतदाता पर्ची को तैयार कराएं।
विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सौंपी जाए। वह बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्ची को मतदान वाले दिन से पहले ही वितरण करानी होगी। बीएलओ के द्वारा मतदाता पर्ची घर-घर पहुंचाए जाने के साथ ही नगर निकाय में मतदान करने वाले मतदाताओं को कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी उदय सिंह ने कहा कि मतदाताओं को पर्ची पहुंचाने के संबंध में आदेश आया है। उसका पालन कराने के निर्देश सभी निकायों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिए जा रहे हैं। यह मतदाता पर्ची मतदाताओं को मतदान से पहले बांट दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed