{"_id":"59de4e624f1c1bce538b6e74","slug":"81507741282-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले एक लाख
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से एक लाख रुपये की नगदी निकाल ली। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने जानकारी होने पर नामजद आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला डूंगर निवासी पप्पू लाल पुत्र मानसिंह पांच सितंबर को शहर में आया था। जहां वह आगरा रोड स्थित एटीएम से रुपये निकाल रहा था। उसी समय उसके पास विजय पुत्र साधू निवासी बारथर थाना कोतवाली देहात उसके पास जा धमका।
जहां उसने पप्पू का एटीएम बदल लिया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो उसने घटना की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पूर्व में हो चुकी है घटनाएं
पांच दिन पहले सिकन्द्राराऊ हाथरस निवासी युवती के खाते से अज्ञात दो लोगों ने एटीएम कार्ड बदलकर तीस हजार रुपये खाते से निकाल लिए थे। इसकी रिपोर्ट पीड़िता ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई थी।
जिसमें पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है। इसके साथ ही थाना मिरहची क्षेत्र के अमृतपुर निवासी एक युवक से टावर लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी, थाना मलावन क्षेत्र में अधिवक्ता से टावर के नाम पर सात लाख रुपयेे की ठगी के साथ ही अन्य एटीएम के माध्यम से लोगों को ठगने की घटनाएं हो चुकी है।
जिले में बढ रहे लगतार साइबर क्राइम को कंट्रोल करने में पुलिस लगातार नाकाम साबित हो रही है। जिसे लेकर जनपद भर में सीधे साधे लोग एक के बाद एक ठगी का शिकार हो रहे है।