{"_id":"59da60704f1c1bee688b4c37","slug":"81507483760-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ग्लास फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहा बिजली मिस्त्री क्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए प्राइवेट ट्रामा सेंटर ले गए। आगरा में उसने दम तोड़ दिया। मिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना रामगढ़ के ठारपूठा निवासी नेकराम कुशवाह (50) पुत्र प्रताप सिंह कुशवाह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सीताराम ग्लास फैक्ट्री में बिजली मिस्त्री का काम करते था। शनिवार को सुबह करीब नौ बजे फैक्ट्री से काम करने के बाद वह पैदल घर की ओर जा रहा था। लालऊ चौराहे के पास हाइवे को पार करने के दौरान तेज गति से आ रही क्रेन ने नेकराम को अपनी चपेट में ले लिया।
इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और क्रेन संचालक उपचार के लिए बिजली मिस्त्री को प्राइवेट ट्रामा सेंटर ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे पहले आगरा के रामबाग स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। रात में उनसे आगरा के ही दूसरे अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र वीनेश ने बताया कि शव का आगरा में पोस्टमार्टम कराने के बाद घर पर ले गए। उन्होंने कहा दुर्घटना के बाद क्रेन को चालक सहित पकड़ ही लिया था, लेकिन क्रेन मालिक साथ रहे। इसके कारण ही क्रेन को छुड़वा दिया था।
थानाध्यक्ष दक्षिण ने कहा कि हादसे के संबंध में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर आएगी तो अभियोग दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।