फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सड़कों पर शिक्षामित्र, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

सड़कों पर शिक्षामित्र, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Wed, 06 Sep 2017 07:50 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर शिक्षामित्र, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
पुतला फूंकते ‌‌शिक्षा‌ मित्र - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। शिक्षामित्र बुधवार को फिर सड़क पर उतर आए। दस हजार का मानदेय तय होने से गुस्साए शिक्षामित्रों ने किसान भवन पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुरुवार को स्कूलों को बंद कराएंगे। बीएसए कार्यालय पर भी तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय दस हजार रुपये तय कर दिया है। इससे शिक्षामित्र खफा हैं। इनका कहना है कि सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया है। इससे गुस्साए शिक्षामित्र किसान भवन पर इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षामित्रों ने किसान भवन के बाहर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दस हजार के मानदेय की प्रतियों को आग लगाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। शिक्षा संघर्ष समिति के संयोजक खेम सिंह चौधरी और दुष्यंत सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों से वादाखिलाफी की गई है। जब तक दस हजार रुपये मानदेय के आदेश को मुख्यमंत्री वापस नहीं लेते शिक्षामित्रों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गुरुवार को स्कूलों में तालाबंदी करने के बाद दस बजे बीएसए कार्यालय पर ताला लगाएंगे। किसान भवन में हुई बैठक में संजय सिसौदिया, गिरधारी लाल शर्मा, मुकेश उपाध्याय, तेजवीर सिंह, पंकज निषाद, नीरज गुप्ता, रमाकांत चौधरी, ऊषा देवी, नीतू कुमारी, मिथलेश, रजनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



पुलिस इंतजार करती रही पुतला फुंक गया
मथुरा। शिक्षामित्रों के पुतला दहन करने की जानकारी पुलिस को पहले से थी फिर भी पुलिस रोक न सकी। दरअसल शिक्षामित्रों द्वारा स्टेट बैंक चौराहे पर पुतला फूंका जाना तय था। वहां पर पुलिस उन्हेें रोकने को तैनात थी। शिक्षामित्रों ने अचानक अपने कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए किसान भवन के बाहर डेंपियर में ही पुतला दहन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed