फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गद्दारों पर बरसे सपा नेता

गद्दारों पर बरसे सपा नेता

Tue, 05 Sep 2017 11:57 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
गद्दारों पर बरसे सपा नेता
भ्‍ााजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

मोदी-योगी की झूठी सरकारें जनता का भला नहीं कर सकतीं। गरीब, किसान, अल्पसंख्यकों का भला केवल अखिलेश यादव की सरकार में ही संभव है। अपनी पत्नी को छोड़ने वाले महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान की बात करते हैं। पाल ने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण खतम करने की साजिश कर रही है। यह बातें जिला पंचायत परिसर में आयोजित सक्रिय सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्यामलाल पाल ने कहीं।
स्थानीय नेताओं एवं पूर्व विधायक पार्टी से गद्दारी करने वालों पर जमकर बरसे। एक पूर्व विधायक ने तो यह भी कहा कि इस सम्मेलन में भी गद्दारों के मुखबिर बैठे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि एक परिवार की जागीर रहा संगठन में आज कार्यकर्ता की आवाज सुनी जा रही है। अभी तक पूरा संगठन उनकी जेब में रहता था। लेकिन कूड़ा कबाड़ा निकलने के बाद अब पार्टी की गुटबंदी खत्म हो गई है। आज अशरफ हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मनोबल चरम पर है। पूर्व सांसद कैलाश यादव ने कहा कि प्रदेश में भयावह स्थिति है। अधिकारी लूट में लगे हैं। सांसद, विधायक उपेक्षा का रोना रो रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां गद्दारी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने कहा कि पार्टी से गद्दारी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में पार्टी को मिली पराजय के पीछे भी ऐसे ही गद्दार हैं। ऐसे लोगों को गद्दार ही कहा जाएगा। पूर्व विधायक अजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में निरंकुशता बढ़ रही है। अव्यवस्थाओं से ऊब रही जनता एक बार फिर अखिलेश के नेतृत्व को याद कर रही है। जिले की जनता सपा प्रमुख के एक आह्वान पर सड़कों पर उतरने को तैयार है। जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश बदलते माहौल करा गवाह बन रहा है। सम्मेलन को गुमान सिंह यादव, शराफत हुसैन काले, शशांक यादव, भूपेंद्र प्रजापति, सुनील यादव, डॉ रामनिवास यादव, परवेज अली, परवेज जुबैरी आदि ने भी संबोेधित किया। संचालन राजू यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 रुपये ड्रेस का कमीशन ले रहे विधायक
ब्यूरो
एटा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने बिना नाम लिए हुए कहा कि भाजपा का विधायक स्कूल ड्रेस में 20 रुपए का कमीशन वसूल रहे हैं। इस पार्टी के नेता टीवी के सामने हरिश्चंद्र के वंशज बनते हैं लेकिन अपने ही विधायकों की करतूतों को नहीं देखते। मीडिया पर भी तंज कसते हुए कहा कि मीडिया को भी भाजपा का भ्रष्टाचार व नाकामियां नहीं दिख रहीं।
निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी सपा
सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। नगर पंचायत एवं पालिका अध्यक्ष, सभासद चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग आवेदन प्रस्तुत करें। ताकि इन्हें नेतृत्व के सामने प्रस्तुत किया जा सके।


कासगंज।
योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा ने झूठ और फरेब के नाम पर सत्ता हासिल कर ली। पांच महीने की अवधि में जनता का पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है। केंद्र सरकार ने जो भी वादे किए। वे पूरे नहीं और जीएसटी से जन सामान्य परेशान है। यह बातें विधान परिषद सदस्य भदौरिया ने समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में कहीं।
सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारें पूरी तरह से विफल हैं। प्रधानमंत्री ने देश में हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वायदा किया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। नौकरियों के लिए लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। राज्य सरकार की लचर पैरवी के कारण 1.72 लाख शिक्षामित्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अल्पसंख्यकों के हितों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

सम्मेलन को पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, देवेंद्र सिंह सोलंकी, नेत्रपाल सिंह, नीरज मिश्रा, कैप्टन राज गुप्ता, वीजेंद्र सिंह गौर, राजकुमार राघव, चौधरी कौसर, हमीद, नफीश अहमद, शाहरूख राज, अशोक पांडे, डा. बीके राजपूत आदि ने संबोधित किया। संचालन लक्ष्मण सिंह यादव ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed