फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक दुल्हन से शादी करने पहुंचे दो दूल्हे

एक दुल्हन से शादी करने पहुंचे दो दूल्हे

Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
एक दुल्हन से शादी करने पहुंचे दो दूल्हे
मक्खनपुर। गांव अरमराजाट में उस वक्त शादी वाले घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब एक दुल्हन से विवाह करने के लिए दो दूल्हे उसके दरवाजे पर बारात लेकर आ गए। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने हस्तक्षेप कर एक बारात को बिना दुल्हन के लौटा दिया।
विज्ञापन


मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव अरमराजट निवासी एक युवती की शादी इटावा निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। शादी एक जुलाई को होनी थी। इस बीच लड़की को पता चला कि लड़का पैर से विकलांग है। तो युवती के परिजनों ने युवक से शादी करने से मना कर दिया। बाद में युवती का विवाह साढूपुर निवासी एक युवक के साथ तय कर दिया। इसके बाद भी युवक बारात लेकर आ गया और युवती से जबरन शादी करने के लिए उसके परिवारीजनों पर दबाव बनाने लगा। मामला बढ़ता देख क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद इटावा से आई बारात को लौटा दिया। कोतवाल मक्खनपुर का कहना है कि युवती के परिवारीजनों ने इटावा निवासी युवक से शादी के लिए मना कर दिया था। इसके बाद भी वह जबरन शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। समझाने पर युवक मान गया और बारात लेकर वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed