फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   72 bhumafia, zero action

लापरवाही: 72 चिह्नित भूमाफिया में 38 हो सके घोषित, चुनिंदा पर कार्रवाई

Sun, 14 Nov 2021 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
72 bhumafia, zero action
आगरा। एक तरफ सूबे में भूमाफियाओं की संपत्तियों पर बुल्डोजर चल रहा है। दूसरी तरफ ताजनगरी में जिला एवं तहसील स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स कमेटियां भूमाफियाओं को चिह्नित और फिर घोषित करने के बाद चुनिंदा कार्रवाई तक सीमित हैं। शहर में 72 से अधिक चिह्नित भूमाफियाओं में सिर्फ 38 ही घोषित किए हैं। जबकि कार्रवाई चुनिंदा लोगों पर हो सकी है।
विज्ञापन

शहर में 250 करोड़ रुपये कीमत से अधिक की सरकारी व निजी संपत्तियों पर भूमाफिया काबिज हैं। इन्हें घोषित करने के बाद इनके कब्जे से जमीन मुक्त कराने के अलावा इनकी संपत्तियां कुर्क होनी थीं। रासुका के अलावा गैंगस्टर व गुंडा एक्ट में कार्रवाई प्रावधान था। परंतु भूमाफियाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस व प्रशासन प्रभावी कार्रवाई लचर है। ऐसे में दबंग प्रवृत्ति, राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से भूमाफिया जमीनों पर काबिज हैं। वहीं, इस संबंध में एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह का कहना है कि घोषित भूमाफिया के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उनकी संपत्तियों की रिपोर्ट तहसीलों से मांगी है। कुछ मामले हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

यहां काबिज हैं बड़े भूमाफिया
- जोंस मिल : तीन भूमाफिया घोषित हैं। दो के विरुद्ध कार्रवाई नहीं।
- नाथ का बाग : 20 भूमाफिया घोषित हैं। 18 के विरुद्ध कार्रवाई नहीं।
- मौजा चक हफ्तम : 38 भूमाफिया चिह्नित हैं। किसी के विरुद्ध अभी तक कार्रवाई नहीं।
- मौजा सुरजेपुरा : चार भाई भूमाफिया घोषित। जमीन मुक्त कराने को कोई कार्रवाई नहीं।
18 को फिर नए होंगे चिह्नित
तहसील स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक 18 नवंबर को सदर तहसील में होगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन ने बताया कि 12 पुलिस थानों के प्रभारी मौजूद रहेंगे। उनसे भूमाफिया की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट पर चर्चा के बाद उन्हें जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महीने से नहीं समीक्षा
जिलास्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की अंतिम बैठक जून 2021 में डीएम प्रभु एन सिंह की अध्यक्षता में हुई थी। अगली बैठक में भूमाफिया के विरुद्ध की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी थी। पांच महीने से कार्रवाई की समीक्षा नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed