फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कैंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

कैंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Tue, 08 Jan 2019 10:30 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
कैंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
इसी कार ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
गंजडुंडवारा (कासगंज)। गंजडुंडवारा-सिढ़पुरा मार्ग पर एक कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय घायल बाइक सवार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम ग्राम सिकहरा निवासी योगेंद्र शर्मा (40) पुत्र मुरारी लाल अपने गांव बहोरनपुर से जा रहा था। जब वह मिजखुरी मोड़ के समीप पहुंचा तो उसे सामने से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना पर राहगीर एकत्रित हो गए। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने घायल को आगरा रेफर कर दिया। जब परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने योगेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र रजत शर्मा ने घटना की तहरीर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



डीसीएम की चपेट में आकर बालिका घायल
गंजडुंडवारा। तरसी-बदायूं मार्ग पर डीसीएम की चपेट में आकर एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी कादरगंज निवासी अजयवीर सिंह की पुत्री दीक्षा (10) मंगलवार दोपहर लोडर टेंपो की चपेट में आ गई। हादसे मे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे पर बड़ी संख्या में राहगीर एकत्रित हो गए। जानकारी पर बालिका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजनों ने बालिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन लोडर टेंपो चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी ने आक्रोशितों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मामले की तहरीर वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मामले की प्राथमिक दर्ज नहीं हो सकी थी।

बाइक भिड़ंत में दो घायल
एटा। आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं सड़क किनारे खड़ा ग्रामीण कार की चपेट में आकर घायल हो गया।

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव दरिगपुर निवासी हरवीर पुत्र महेंद्र कुमार बाइक से देर शाम थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला ख्याली के समीप से गुजर रहा था। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में हरवीर और दूसरी बाइक पर सवार दीपक निवासी नगला मुंशी भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर एकत्रित राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी प्रवेश पुत्र वेदप्रकाश शिकोहाबाद रोड सड़क किनारे खड़ा था। तभी कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed