{"_id":"5bec6db4bdec2269436ba1aa","slug":"71542221236-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से आई ऑडिट टीम ने निगम में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद से आई ऑडिट टीम ने निगम में डाला डेरा
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। इलाहाबाद से आई एजी (एकाउंट जनरल) ऑडिट टीम ने नगर निगम में डेरा डाल दिया है। वरिष्ठ लेखा परीक्षण अधिकारी एमपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में ऑडिट टीम ने दिनभर जलकल विभाग में रिकॉर्ड खंगाले। गड़बड़ी की आशंका पर कई पत्रावलियां की डिवाइस के जरिए स्केनिंग भी की।
एजी ऑडिट टीम इलाहाबाद द्वारा नगर निगम के वित्तीय लेन-देन का ऑडिट किया जा रहा है। दिवाली के पूर्व ही टीम ऑडिट के लिए आई थी, परंतु दिवाली के त्योहार का अवकाश होने के कारण टीम वापस लौट गई थी। त्योहार के बाद एजी ऑडिट टीम ने एक बार फिर नगर निगम में डेरा डाल दिया है।
बुधवार को एजी ऑडिट टीम के वरिष्ठ लेखा परीक्षण अधिकारी एमपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में चार सदस्यी टीम ने जलकल विभाग के पत्रावलियों की गहनता से जांच की। जलकल विभाग में सामान की आपूर्ति, आपूर्ति के सापेक्ष फर्मों द्वारा दिए गए बिलों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
साथ ही वित्तीय वर्ष में शासन से प्राप्त बजट से क्या-क्या कार्य कराए गए, उन पर कितना बजट खर्च किया, इसका आकलन किया। टीम में शामिल अधिकारियों ने मदवार एक-एक कर सभी पत्रावलियां तलब कीं। ऑडिट टीम के दिनभर कार्यालय में डेरा जमाए रहने से अधिकारी, कर्मियों के चेहरे की हवाइयां उड़ी रहीं।
वरिष्ठ लेखा परीक्षण अधिकारी एमपी श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम में एक सप्ताह तक ऑडिट कार्य चलेगा। ऑडिट में जो भी कमियां पाई जाएंगी, उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी जाएंगी।