{"_id":"5b912af8867a557eb16750c1","slug":"71536240376-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेप्टिक टैंक से निकली जहरीली गैस से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेप्टिक टैंक से निकली जहरीली गैस से मजदूर की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव गुलालपुर में सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान दो मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाते समय एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरे मजदूर का उपचार चल रहा है। थाना किशनी क्षेत्र के गांव गुलालपुर निवासी रोशन लाल के सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोली जा रही थी। इस काम के लिए गांव हुसैनपुर निवासी मजदूर रवि जाटव और अंजू दिवाकर काम पर आए थे। सुबह करीब नौ बजे दोनों ने शटरिंग खोले जाने के लिए सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोला।
पहले अंजू टैंक में उतरा, लेकिन उसमें निकल रही जहरीली गैस की चपेट में आकर वह बेहोश हो गया। साथी को बेहोश देख रवि भी टैंक में कूद गया। उसने अंजू को बहार निकाला और खुद बेहोश होकर गिर गया। रवि और अंजू को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद अंजू को होश आ गया। सूचना मिलने के बाद सीओ प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
चार साल पहले हुई थी शादी
कुसमरा। सेप्टिक टैंक से निकली जहरीली गैस की चपेट में आकर जान गवाने वाले मजदूर रवि की शादी चार वर्ष पूर्व गांव ईशमपुर थाना सौरिख कन्नौज निवासी सुमन के साथ हुई थी। मृतक के दो पुत्र हैं। छोटा बेटा अभी डेढ़ वर्ष का है, हादसे में मजदूर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा हुआ है।