फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घिरोर में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी

घिरोर में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी

Tue, 04 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
घिरोर में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी
मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी वाले दिन जिला महिला अस्पताल में रात 12 बजे तक 12 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें छह बालक और छह बालिकाएं शामिल हैं। इन बच्चों के घरों में खुशी की लहर है। ज्यादातर लोगों ने अपने बच्चों का नाम अभी से सोच लिया। घर के लोग अभी से उन्हें कान्हा कहकर दुलारने लगे हैं।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मे बच्चों के घर वालों में विशेष खुशी है। जिला महिला अस्पताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 25 महिलाओं को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। यहां 12 महिलाओं ने जन्माष्टमी के दिन बच्चों को जन्म दिया। जिला अस्पताल में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जैसे ही बच्चा पैदा होने की जानकारी मिलती लोग खुशी से झूम उठते। जिन महिलाओं ने पुत्रों को जन्म दिया उनके यहां विशेष खुशी देखी गई। अस्पताल में ही लोग श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते देखे गए। वहीं जिन महिलाओं ने पुत्रियों को जन्म दिया वो भी कम खुश नहीं थीं। उनके घरों में भी खुशी का माहौल देखा गया।
विज्ञापन


पीएचसी और सीएचसी पर 50 से अधिक बच्चों ने लिया जन्म
सीएमओ डा. एके पांडेय ने बताया कि जनपद की पीएचसी और सीएचसी पर भी जन्माष्टमी के दिन 50 से अधिक प्रसव कराए गए हैं। अभी तक आई रिपोर्ट के अनुसार 23 बालकों और 27 बालिकाओं ने जन्म लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवकी ने भी दिया पुत्र को जन्म
इलाबांस क्षेत्र के गांव चांदा निवासी शरद यादव के घर में अजीव तरह का माहौल है। उनकी पत्नी देवकी देवी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एक पुत्र को जन्म दिया है। घर के लोगों ने पुत्र का नाम कृष्ण रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed