{"_id":"5b5b550f4f1c1b49748b72ca","slug":"71532712207-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के जलस्तर में हुई वृद्धि, आज फिर से बढ़ेगा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के जलस्तर में हुई वृद्धि, आज फिर से बढ़ेगा जलस्तर
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
गजरौला तिगरी गंगा में गुरुवार को बढ़़ा हुआ जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को और वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि आगामी दिनों में भी जारी रहने के संकेत मिले हैं। हरिद्वार ओर नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा हुआ है। लगातार हो रही बारिश और पहाड़ों की बारिश के असर से गंगा के जलस्तर में वृद्धि का प्रभाव आ रहा है। सिंचाई विभाग ने जलस्तर में वृद्धि का अलर्ट जारी कर दिया है। तटवर्ती इलाकों के ग्रामीण जलस्तर में वृद्धि से चिंतित हैं।
शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले हरिद्वार, बिजनौर बांध से अचानक पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया। पहाड़ों की बारिश से हरिद्वार बैराज से दबाव बढने पर पानी छोड़ा गया। शुक्रवार को 86144 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। वहीं बिजनौर बांध से पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख क्यूसेक के आंकड़े को पार करके 102669 क्यूसेक पर आ गया। नरौरा बैराज से कछला की ओर 55398 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बना हुआ था। नरौरा से डिस्चार्ज आज शनिवार को और बढ़ जाएगा। कछला ब्रिज पर गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 163.05 के निशान पर रिकॉर्ड किया गया। सिंचाई विभाग ने पानी के डिस्चार्ज की स्थिति का आंकड़ा जारी करके लोगों को चेताया। पटियाली के कादरगंज इलाके में गंगा की धारा लगातार बढ़ रही है। जिससे असदगढ़ बांध में कटान होने की स्थिति बनी हुई है। तटवर्ती इलाके के ग्रामीण लगातार चिंतित हैं। कादरगंज के असलम ने बताया कि गंगा में पानी निरंतर बढ़ रहा है। जिससे बंाध को खतरा हो रहा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एके सिंह ने बताया कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि के संकेत मिले हैं, लेकिन अभी बाढ़ का खतरा नहीं है।