{"_id":"5b1007e74f1c1bb0318b46aa","slug":"71527777255-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकौड़े, पूड़ी, पकवान के तेल से ड्रॉप्सी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकौड़े, पूड़ी, पकवान के तेल से ड्रॉप्सी का खतरा
Updated Thu, 31 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पूड़ी, पकोड़े और पकवान बनाने वाला तेल संभल कर प्रयोग करें। तेल से होने वाली ड्रॉप्सी नामक खतरनाक बीमारी ने 14 साल बाद फिर दस्तक दी है। जौनपुर में इस बीमारी के लक्षणों के चलते चार लोगों की मौत पर सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है।
प्रदेश के खाद्य आयुक्त को तेल कंपनियों के प्लांट, थोक और फुटकर कारोबारियों के यहां खाद्य तेल की जांच करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य तेल का उत्पादन करने वाले प्लांट, कोल्हू, भंडारण, वितरण करने वाले और विक्रेता दुकानदारों के प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। उत्पादन इकाइयों, कोल्हू में कच्चे माल की जांच के दौरान मिलावटी पदार्थ मिलने पर नमूना तो भरा ही जाएगा। प्रतिष्ठान भी सील हो सकता है।
अब तक सामने आए प्रकरणों में तेल की जांच में मिलावट होने की बात सामने आई है। तेल में जंगली पौध से उगने वाले आर्जीमोन के तत्व पाए जाने से ड्रॉप्सी का रोग पनपता है। टीम बनाकर सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
- बीएस कुशवाह, मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी