फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या

प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या

Tue, 15 May 2018 11:21 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या
murder shimla
एटा। रिजोर क्षेत्र में मृत मिले युवक की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। शव की शिनाख्त होने के बाद यह राज खुला। घटनास्थल से कुछ दूर पर मिले मोबाइल की सहायता से पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। मृतक फिरोजाबाद जिले का निवासी था।
विज्ञापन

थाना रिजोर के कुरीना दौलतपुर मोड़ के पास खेत में मिले शव की देर रात शिनाख्त हुई। मृतक बलराम उर्फ संदीप शाक्य (23) पुत्र सोनेलाल फिरोजाबाद में थाना एका के गांव नगला भूड़ का रहने वाला था। मृतक के पिता सोनेलाल ने बताया कि दो दिन पहले संदीप को उसकी पत्नी ने दवा दिलवाने के बहाने रिजोर बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद गायत्री ने अपने प्रेमी रंजीत उर्फ रामू के साथ मिलकर संदीप की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को छुपाने के लिए आरोपियों ने शव खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रिजोर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद महिला और उसका प्रेमी फरार है। मोबाइल के माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप की एक साल पहले शादी हुई थी। संतान न होने के कारण महिला का इलाज कराया जा रहा था। गौरतलब है कि सोमवार को रिजोर के कुरीना दौलपुर मोड़ के समीप युवक का शव मिला था। जिसकी देर शाम पुलिस ने शिनाख्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया से मिली जानकारी
एटा। मृतक के पिता सोनेलाल ने बताया कि शव मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उसके बेटे का फोटो वायरल हो गया। जिसे गांव के कुछ लोगों ने देखा। जिसके माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed