{"_id":"5aede7774f1c1b62098b871b","slug":"71525540727-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की बिजली करंट से मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की बिजली करंट से मौत, मचा कोहराम
Updated Sat, 05 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
death shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों।
एक युवक की बिजली करंट की चपेट लगने से मौत हो गई। युवक अपने घर की बिजली सही कर रहा था। परिवारीजन युवक को सोरों के चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे का शिकार विनोद (20) पुत्र नरेश निवासी सागरपुर हुआ। बताया गया कि वह घर की बिजली खराब होने पर उसे सही करने की कोशिश कर रहा था। तभी विद्युत तार में करंट प्रवाहित होने पर उसे जोरदार करंट लगा। इससे वह दूर जाकर गिर पड़ा। परिवारीजनों को लगा कि युवक बिजली के करंट से बेहोश हो गया है। उसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत पर बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सालय पहुंच गए। बाद में परिवारीजन युवक के शव को लेकर गांव पहुंच गए। गांव में एवं आस पास के गांव में युवक की मौत की खबर तेजी से फैली। लोग सूचना पर युवक के घर पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने बताया कि युवक के शव की पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।