{"_id":"5ac37c454f1c1bd8618b52b0","slug":"71522760773-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल में दो लाख के नुकसान पर किसान ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल में दो लाख के नुकसान पर किसान ने की आत्महत्या
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
किसानों की आत्महत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आलू और लहसुन की फसल में दो लाख रुपये के हुए नुकसान से आहत किसान ने आत्महत्या कर ली। शव की शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया। किसान इटावा जिले के गांव शिवपुरी का रहने वाला था। वह घर से बेटे की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था।
घिरोर थाना क्षेत्र के करहल मार्ग पर बेलाहार तिराहा के पास सोमवार को मंदिर के फर्श पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। मंगलवार सुबह जनपद इटावा के गांव शिवपुरी निवासी सुधीर कुमार ने थाने आकर पुलिस को बताया कि बेलाहार तिराहा पर मिला शव उसके पिता रनवीर सिंह मिश्रा का है। मृतक के पुत्र सुधीर ने बताया कि पिता ने इस वर्ष दस बीघा खेत में आलू और छह बीघा में लहसुन की फसल की थी।
उसमें बीमारी लग गई जिस वजह से सारी फसल खराब हो गई। करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ। नुकसान के बाद से ही पिता बेहद दुखी रह रहे थे। एक अप्रैल की सुबह वह घर से निकले थे। तभी से उनका कोई पता नहीं था। परिजन उनकी सभी जगह तलाश कर रहे थे। शिनाख्त होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।