{"_id":"5a9ff1d84f1c1b512f8b5f3a","slug":"71520431576-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल चोरों को पकड़ने में पुलिस हो गई फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल चोरों को पकड़ने में पुलिस हो गई फेल
Updated Wed, 07 Mar 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रिफाइनरी की पाइप लाइन से 100 करोड़ की तेल चोरी में नामजद छह से अधिक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनमें तेल माफिया मनोज गोयल का भतीजा, एक ग्राम प्रधान, एक पूर्व प्रधान और कई सियासी ताल्लुकात वाले लोग हैं। कुर्की नोटिस चस्पा होने के बाद भी फरार आरोपी हाजिर नहीं हो सके हैं।
बता दें कि रिफाइनरी से जालंधर को जाने वाली पाइप लाइन में सेंधमारी करके 100 करोड़ की तेल चोरी की गई थी। 18 फरवरी को इसका खुलासा होने पर कई टैंकर भी बरामद हुए थे। 20 फरवरी को नामजदगी के बाद इस बड़े खेल में तेल माफिया मनोज गोयल का पूरा नेटवर्क सामने आया था। पुलिस ने तेल माफिया मनोज गोयल, पेट्रोल पंप व्यवसायी तरविंदर सिंह, रवि चौधरी, रामहरी और कुलदीप पाठक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जबकि छह से अधिक तेल चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
करीब दो माह पूर्व क्राइम ब्रांच ने फरार तेल चोरों के घरों पर मुनादी कराकर कुर्की नोटिस चस्पा तो कर दिए, पर अभी तक फरार अभी तक न हत्थे चढ़े और न ही हाजिर हो सके।
विज्ञापन
यह हैं अभी तक फरार
सुरेश ठाकुर पूर्व ग्राम प्रधान जैत थाना वृंदावन
सुजीत प्रधान ग्राम प्रधान पाली खेड़ा थाना हाईवे
देवू जाट कदम विहार टाउनशिप मथुरा
गोपाल शर्मा निवासी अयेरा राया
कृष्णा निवासी चंदनवन
विष्णु निवासी भंकरपुर बसैला राया
रोहित गोयल न्यू आगरा