फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पालिका बोर्ड की बैठक में शस्त्र लेकर पहुंचा युवक

पालिका बोर्ड की बैठक में शस्त्र लेकर पहुंचा युवक

Sat, 06 Jan 2018 11:14 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक में शस्त्र लेकर पहुंचा युवक
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO
एटा। निकाय चुनाव के बाद हुई नगर पालिका की पहली बैठक अव्यवस्थाओं और लापरवाही की भेंट चढ़ गई। बैठक में एक युवक शस्त्र लेकर पहुंच गया तो एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने बैठक के दौरान अभद्रता की। इस दौरान बोर्ड बैठक की गरिमा और नियमों की धज्जियां उड़ती नजर्र आईं। वहीं बोर्ड बैठक की पूरी प्रक्रिया अध्यक्ष और सभासद प्रतिनिधियों के हवाले रही। बैठक में न तो प्रस्तावों पर चर्चा हुई और न ही पालिकाध्यक्ष ने कोई संबोधन दिया। पूरी प्रक्रिया स्वागत और परिचय तक सिमटी रही।
विज्ञापन


नगर पालिका में शनिवार को अधिशासी अधिकारी ने नवनिर्वाचित सभासदों की बैठक बुलाई थी। बैठक में 2.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को लेकर चर्चा की जानी थी। पहले ही तय समय दोपहर 12 बजे के स्थान पर 12.45 बजे बैठक शुरू हो सकी। पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने स्थान ग्रहण किया। इसके बाद उनके पति और प्रतिनिधि राकेश गांधी ने सदन की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


उन्होंने सभी सभासदों को सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ विकास करने का पाठ पढ़ाते हुए सहयोग देने की अपील की। इसके बाद सभासदों और सभासद प्रतिनिधियों के स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ। स्वागत के बाद सभासद रियाज अहमद ने सफाई व्यवस्था में ठेकेदारी खत्म करने की मांग की। वहीं सभासद सुनील यादव ने वार्डों में अलाव की व्यवस्था कराने का सुझाव रखा। सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद वारिस ने वार्ड में तैनात सफाई कर्मी द्वारा अभद्रता करने की शिकायत की। सभासद बिट्टू पचौरी ने स्वच्छ भारत अभियान को लेकर काम करने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राइफल लेकर बैठक पहुंच गया व्यक्ति
बैठक चल रही थी। इसी दौरान एक युवक रायफल लेकर मीटिंग हॉल में पहुंच गया। अधिकारियों ने नियमों को अनदेखा करते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने बोर्ड बैठक में पहुंचकर अभद्रता की। जिसे अधिकारियों ने हटवाकर बाहर कराया। अंत में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने समापन की घोषणा की। साथ ही उन्होंने अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लेकर आने के लिए सभी सभासदों को कहा। बिना किसी प्रस्ताव और विकास पर चर्चा किए बोर्ड बैठक समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed