{"_id":"5a316bc04f1c1bee688c17e7","slug":"71513188288-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये नहीं दिए तो हो जाएगी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख रुपये नहीं दिए तो हो जाएगी हत्या
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। बसपा नेता संजय मिश्रा को पांच लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन पर मिली धमकी के बाद दहशत में आए बसपा नेता ने मामले की रिपोर्ट थाना जलेसर में अज्ञात आरोपियाें के खिलाफ दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर धमकी देने वाले का पता लगा रही है।
कस्बा जलेसर के मोहल्ला किला निवासी संजय मिश्रा बसपा नेता है। हाल ही उन्होंने बसपा से नगर निकाय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। बसपा नेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर के समय उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
इतना ही नहीं रंगदारी न देने पर बसपा नेता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। अचानक मोबाइल पर मिली धमकी के बाद बसपा नेता के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने आनन-फानन में मामले की जानकारी घर के अन्य लोगों को दी। जिसे लेकर परिवारीजनों ने बसपा नेता से मामले की रिपोर्ट थाना जलेसर में दर्ज कराई है। पुलिस तहरीर में दिए गए नंबर को ट्रेस कर आरोपी का पता लगा रही है।