फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शमशाद बाबा को बनाया समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष

शमशाद बाबा को बनाया समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष

Tue, 12 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
शमशाद बाबा को बनाया समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष
फिरोजाबाद। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण साधने में जुटी समाजवादी पार्टी ने शमशाद बाबा को सपा का महानगर अध्यक्ष बनाया है। सांसद अक्षय यादव ने लेबर कालोनी में उनके आवास पर महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। सपा के जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने दो दिन पहले इस्तीफा दे दिया। रविवार को अनुशासनहीनता पर सपा के पूर्व विधायक अजीम भाई को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया गया। इस बीच सोमवार को सांसद अक्षय यादव यहां आए। पार्टी नेताओं के साथ संगठन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष के लिए नाम तय कर लिया गया है लेकिन अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए सपा नेता शमशाद बाबा का नाम तय किया गया। सांसद पार्टी नेताओं के साथ लेबर कालोनी स्थित शमशाद बाबा के घर पहुंचे यहां उन्हें महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद महानगर की सीमा बढ़ गई है और संगठन की दृष्टि से महानगर जिला के बराबर हो गया है। इस दौरान सांसद अक्षय यादव ने कहा कि शमशाद बाबा को महानगर अध्यक्ष बनाने से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान एमएलसी डा. असीम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अवनींद्र यादव, जगमोहन यादव आदि मुख्य रुप से उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed