फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पत्नी को पांच गोली मार मौत के घाट उतारा

पत्नी को पांच गोली मार मौत के घाट उतारा

Sun, 12 Nov 2017 08:07 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को पांच गोली मार मौत के घाट  उतारा
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोसीकलां (मथुरा)। मोहल्ला तांगड़ा में पति-पत्नी के बीच हुए गृह क्लेश ने भीषण रूप ले लिया। आक्रोशित पति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी की कनपटी पर पांच गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बताए अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला तांगड़ा निवासी लोकेश उर्फ कूकू का उसकी पत्नी सुमन (30) के साथ विवाद हो गया। इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नौहबत मारपीट के बाद यहां तक आ पहुंची। लोकेश के पास अपनी पिस्टल थी। विवाद बढ़ा तो लोकेश ने अपनी पिस्टल निकालकर पत्नी की कनपटी में एक के बाद एक पांच गोलियां चला दीं। जिसके बाद वह छत पर चढ़कर भाग निकला। घटना के समय घर में पति-पत्नी ही मौजूद थे। उनके बच्चे चाचा के घर पर थे। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन वहां पहुंचे तो खून से लथपथ सुमन फर्श पर पड़ी थी। लोग उसे लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ छाता चंद्रधर गौड़ और इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस को दी गई तहरीर में सुमन के भाई डिगम्बर पुत्र छिद्दा निवासी गढ़ी पट्टी होडल पलवल हरियाणा ने बताया कि वर्ष 2006 में उसकी बहन सुमन की शादी लोकेश पुत्र गणेशी से हुई थी। वह काफी दिनों से सुमन को झगड़ा कर परेशान करता था। जिसकी शिकायत हमने परिजनों से भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed