{"_id":"59b002a94f1c1bfa7f8b45ed","slug":"71504707241-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहन चोर दबोचे, चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहन चोर दबोचे, चार बाइक बरामद
Updated Wed, 06 Sep 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। चोरी की बाइक बेचने विशंभरा जा रहे दो वाहन चोर मंगलवार रात हाईवे पुलिस ने दबोच लिए। इनके कब्जे से चोरी की चार बाइक और हथियार बरामद किए हैं। यह बाइकेें करीब एक माह में हाईवे से सटी कालोनियों से चुराई गई थी।
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद तिवारी और एसआई गौरव राणा ने गांव देवीपुरा के प्राथमिक विद्यालय के पास से वृंदावन के गांव मोरा निवासी मुकेश और संजू को पकड़ा है। इनके कब्जे से चार चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। यह बाइकें हाईवे से सटी कालोनियों से एक माह के अंदर चुराई गई थीं। इनके कब्जे से हथियार भी पुलिस ने बरामद किए हैं। मुकेश पर विभिन्न थानों में वाहन चोरी के आठ और संजू के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।