{"_id":"5974eb2e4f1c1be1628b46a9","slug":"71500834606-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गरीबों के घर भी होंगे बिजली से रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गरीबों के घर भी होंगे बिजली से रोशन
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजली के कनेक्शन मिले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के 10 विद्युत उपकेंद्र, उपखंड कार्यालय, डिवीजन कार्यालय पर विशेष शिविर लगाकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए। विभाग की योजना के तहत 723 एलईडी बल्ब और ट्यूब लाइट कम कीमत पर बिक्री की गई।
मुख्यमंत्री की वरीयता में शामिल किए गए विद्युत उपभोक्ता विशेष शिविर में पहुंचकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों ने शिविरों में पहुंचकर कनेक्शन कराने के लिए पंजीकरण कराए। विभाग द्वारा 10 स्थानों पर शिविर लगाए गए। हर केंद्र पर एसडीओ मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता एससी शर्मा, एसडीओ डीके सिंह ने शिविरों का निरीक्षण किया।
नगर पालिका परिसर में लगाए गए शिविर में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता ने बताया 10 स्थानों पर लगाए गए शिविरों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 489 लोगों ने कनेक्शन कराने के लिए पंजीकरण कराए। कम कीमत पर एलईडी के 624 बल्ब तथा 29 ट्यूब लाइट की बिक्री की गई है।
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय कुरावली में शिविर लगाकर नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन वितरित किए गए। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के अधीक्षण अभियंता हरिमोहन के निर्देशन में अवर अभियंता असलमउद्दीन, अवर अभियंता सुल्तानगंज रजनीकांत राय, चंद्रशेखर, विक्रम, मानपाल सिंह ने 110 कार्डधारकों को नि:शुल्क कनेक्शन वितरित किए।
ब्लाक किशनी परिसर में 35 गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए। भाजपा जिला महामंत्री रमाशंकर तिवारी, रविंद्र सिंह भदौरिया, रमाकांत मिश्रा, रानू चौहान, शिवानू चौहान, आशीष चौहान, बॉबी भदौरिया मौजूद थे। बेवर नगर पंचायत कार्यालय में लगाए गए शिविर में 30 पात्रों को नि:शुल्क विद्युत संयोजन दिए गए। शिविर में उपखंड अधिकारी मनोज राय, अवर अभियंता रविशंकर, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, आकाश प्रताप चौहान, श्याम वर्मा आदि मौजूद थे।